भाजपा प्रत्याशी डॉ. केदारनाथ सिंह ने अधिवक्ता मतदाताओं से किया जनसंपर्क

गाजीपुर। वाराणसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डॉ. केदारनाथ सिंह ने बुधवार को पार्टी पदाधिकारियों के साथ जनपद में सघन जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन और सिविल बार एसोसिएशन के अधिवक्ता मतदाताओं से मुलाकात कर अपने पक्ष में मतदान की अपील की।

जनसंपर्क के दौरान डॉ. केदारनाथ सिंह ने अधिवक्ताओं से संवाद करते हुए चुनाव में समर्थन मांगा। राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने भी अधिवक्ता मतदाताओं से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी करते हुए भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया।

जिला प्रभारी अजीत चौबे, जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह और सरिता अग्रवाल सहित पार्टी के अन्य नेताओं ने भी अधिवक्ताओं से चुनाव में सक्रिय भागीदारी की अपील की।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री डॉ. विजय मिश्रा, पूर्व विधायक सुनीता सिंह, कालीचरण राजभर, काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, डॉ. विजय यादव, पारस राय, जिला महामंत्री सुमित तिवारी, कृपाशंकर राय एडवोकेट, रामनरेश कुशवाहा एडवोकेट, अजय पाठक एडवोकेट, सुधाकर राय एडवोकेट, अखिलेश सिंह एडवोकेट, रमेश सिंह पप्पू, जयसूर्य भट्ट एडवोकेट, जिला संयोजक प्रवीण सिंह, अच्छेलाल गुप्ता, मनोज सिंह, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा सहित पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Views: 16



Leave a Reply