जन चौपाल में ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की दी गयी
भाजपा नेताओं ने योजनाओं का लाभ लेने और समस्याओं के समाधान के लिए किया प्रेरित
गाजीपुर। भाजपा के तत्वावधान में पारा चट्टी पर आयोजित जन चौपाल कार्यक्रम में भाजपा नेताओं केंद्र तथा प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जनता को देते हुए उनसे लाभ उठाने का आग्रह किया। संकठा प्रसाद मिश्र के नेतृत्व और सदर पूर्वी मंडल अध्यक्ष संतोष प्रजापति की अध्यक्षता में आयोजित चौपाल में ग्रामीणों को केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान क्षेत्रीय लोगों की समस्याएं भी सुनी गईं और उनके समाधान के लिए संबंधित योजनाओं का लाभ लेने की जानकारी दी गई।
भाजपा नेता संकठा प्रसाद मिश्र ने कहा कि जन चौपाल के माध्यम से लोगों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को समझने और सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना आवश्यक है।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा ने केंद्र सरकार की विभिन्न उपलब्धियों और ‘विकसित भारत’ की अवधारणा पर अपने विचार रखे। वहीं पूर्व जिला मंत्री राकेश यादव ने क्षेत्र के विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा करते हुए जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर मन्नू राजभर, अभिनव सिंह और पंकज राय सहित अन्य वक्ताओं ने भी जनहित से जुड़े विषयों पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन आकाश राजभर ने किया।
जन चौपाल में बिरनो मंडल अध्यक्ष सुनील कुशवाहा, विपिन राय, राजा कुशवाहा, भारत कुशवाहा, सुनील सिंह यादव, रामविलास यादव, हीरा कुशवाहा, अशोक पांडेय, सैयद नकी रिजवी, वीर बहादुर राजभर, फेंकू राम सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Views: 4









