क्रॉस कंट्री रेस में समता पीजी की टीम तृतीय
गाजीपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर की वर्ष 2026-27 की क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता में समता महाविद्यालय सादात की पुरुष टीम ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता का आयोजन पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महाविद्यालय, सैदपुर के खेल मैदान में हुआ, जिसमें विश्वविद्यालय से संबद्ध विभिन्न महाविद्यालयों की टीमों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता में प्रतिभागियों को 10 किलोमीटर की दौड़ पूरी करनी थी। समता महाविद्यालय के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए टीम को तीसरा स्थान दिलाया। टीम में मनीष यादव, शिवम यादव, उमेश राजभर, अभिषेक राजभर और प्रियांशु यादव शामिल रहे।
महाविद्यालय के प्रबंधक सभाजीत सिंह यादव और प्राचार्य प्रो. पीयूष वर्मा ने टीम की उपलब्धि पर प्रसन्नता जताते हुए खिलाड़ियों तथा मुख्य कोच डॉ. जेपीएन यादव और टीम मैनेजर डॉ. अशोक कुमार कुशवाहा को बधाई दी।
Views: 9









