पंचांग व राशिफल – 07 नवम्बर 2025
पंचांग व राशिफल – 07 नवम्बर 2025
पंचांग
विक्रमी संवत 2082
शक सम्वत 1947
मास मार्गशीर्ष
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि द्वितीया
नक्षत्र रोहिणी
वार शुक्रवार
योग परिधान
सूर्योदय 06:08
सूर्यास्त 17:11
चन्द्रमा बृष
राहुकाल 10:43 – 12:04
अभिजीत मुहूर्त 11:42 – 12:26
जानिए आज का राशिफल …………
मेष
आज का दिन सामान्य रहेगा। आप अपने काम को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। अधिक भाग दौड़ के उपरांत आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। बुरी आदतों से बचना हितकर है। परिवार में हर्ष का वातावरण रहेगा।
वृष
आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। पारिवारिक मामलों में लाभ के अवसर मिलेंगे। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। विशिष्टजनों से सम्पर्क से प्रगति होगी। सुख के साधन सुलभ होंगे।
मिथुन
आज परिस्थितियों में सुधार होगा। आज लालच से दूर रहें। पुराने प्रयास सार्थक होंगे। रोजगार के अवसर प्राप्त करने में सफल रहेंगे। दूसरों का सहयोग करने में सफल रहेंगे।
कर्क
आज आप सकारात्मक ऊर्जा से भरे रहेंगे। मित्रों और परिवार का भरपूर सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ रहेगी। कार्यों में सफलता मिलेगी। धर्म में आस्था रहेगी।
सिंह
आज का दिन लाभदायक है। कार्य क्षेत्र में पदोन्नति या लाभ के अवसर मिल सकता है। अपने क्षेत्र में सफलता मिलने से हर्ष होगा।कर्ज की अदायगी होगी।
कन्या
नए समाचार मिलने से प्रसन्नता रहेगी। विद्यार्थियों और नवयुवकों के लिए समय अनुकूल है। अविवाहितों के लिए विवाह के अवसर प्राप्त होंगे। अधूरी योजना साकार होंगी।
तुला
आज का दिन मिलाजुला फलकारक है। वैवाहिक और प्रेम संबंधों के लिए समय ठीक है। विद्यार्थी अपनी मेहनत से सफलता प्राप्त कर सकते हैं। अकस्मात घटनाएँ सामने आने से भौतिक सुख में कमी रहेगी । विरोधियों से सतर्क रहें।
वृश्चिक
आज का दिन उतार चढ़ाव वाला रहेगा। पारिवारिक संबंधों में समझदार ही आवश्यक है। साहसिक प्रयास सफल रहेंगे। नई उपलब्धि मिलने से हर्ष रहेगा। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा।धनु आज धन संपत्ति में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।
धनु
आज धन संपत्ति में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। अपनी मधुर वाणी से रिश्तों में मजबूती आएगी। आलस्य से बचें और कार्य पर ध्यान रखें। मांगलिक आयोजन में सफलता प्राप्त होगी। यात्रा सार्थक रहेगी।
मकर
आज का दिन खास रहने वाला है। आज आपके महत्वपूर्ण कार्य सिद्ध होने के योग है। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। अकस्मात लाभ हो सकता है। मनोवांछित सफलता मिलेगी।
कुंभ
किसी नए काम की शुरुआत में व्यस्त रहेंगे। तालमेल का अभाव और व्यर्थ भ्रमण से मन विचलित रहेगा।आज आपको अस्वस्थता से परेशानी हो सकती है। समाज में मान सम्मान की प्राप्ति होगी।
मीन
आज उत्तरदायित्व की पूर्ति, होगी। उदासी और तनाव से मुक्ति मिलेगी। स्वास्थ्य और खान-पान के प्रति सतर्क रहें। बाद में मधुरता बनायें। संतान पक्ष के कर्म से प्रसन्नता रहेगी।
Views: 186








