मृत उपनिरीक्षक को पुलिस लाइन में दी गयी श्रंद्धाजलि 

गाजीपुर। शादियाबाद थाने पर तैनात उपनिरीक्षक राजबली यादव की दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत के उपरान्त पुलिस अधिकारियों द्वारा पुलिस लाइन के शहीद स्मृति स्थल पर पुलिस अधीक्षक द्वारा  नम आँखों से श्रद्धांजलि दी गई।

        बताते चलें कि मूल रुप से जनपद गोरखपुर के निवासी उपनिरीक्षक स्व. राजबली यादव थाना शादियाबाद में तैनात थे। दिनांक 20 सितम्बर 2026 को अचानक हार्ट अटैक (दिल का दौरा ) आने के कारण उन्हे वर्धन हॉस्पिटल, वाराणसी ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गयी। दिनांक 21 सितम्बर 2026 को पोस्टमार्टम की कार्यवाही के पश्चात् शहीद स्मृति स्थल पुलिस लाइन गाजीपुर में पुलिस अधीक्षक एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, क्षेत्राधिकारी नगर व प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य उपस्थित पुलिसकर्मियों द्वारा नम आँखों से उन्हें राजकीय सम्मान व श्रद्धांजलि देकर उनके शव को उनके मूल निवास हेतु रवाना किया गया। 


Views: 57


Leave a Reply