स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रोजगार मेला 23 सितम्बर को

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन’’ के तहत जनपद के सभी सात विधानसभाओं में वृहद रोजगार मेला का आयोजन किया जाना है, जिसमें जनपद के रोजगार तलाशने वाले युवकों को सेवायोजित किया जायेगा।


            जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया है कि ’’ उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के उद्देश्यो के सापेक्ष सदर विधानसभा में दिनांक 23  सितम्बर, 2026 को जिला सेवायोजन कार्यालय एवं स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गाजीपुर  के संयुक्त तत्वाधान में वृहद रोजगार मेला का आयोजन प्रातः दस बजे से स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गाजीपुर में आयोजित होगा। 

इस मेले में देश भर की विभिन्न प्रतिष्ठित कम्पनियाँ/नियोजक प्रतिभाग करेंगे। प्रतिभागी कम्पनियों में मुख्य रूप से प्रमोकाश आउटसोर्स सर्विस प्रा. लि., उत्कर्ष स्मॉल फाईनेंस बैक वाराणसी, बीआईएह सिक्योरिटी गार्ड, क्वैस कार्पोरेशन प्रा.लि., सेफ एक्सप्रेस लॉजिस्टिक्स, अशोक लिलैण्ड लि.,एम आर एफ टायर्स, लाउन्ड्री मेट, हिन्डाल्को रेनूकोट, नर्स केयर 24, खेतिहर आर्गेनिक, इन्नोवसोस सर्विसेज प्रा.लि., डीएमसी प्रा.लि., महादेव हनुमत विजय, विजन इण्डिया प्रा.लि., गीगा कार्पसोल, रोहित हाईब्रीड सीड्स प्रा.लि., पीएनबी मेट लाईफ, आदि सहित 30 से अधिक कम्पनियों/नियोजकों द्वारा सुरक्षा गार्ड, आपरेशन एसिस्ट, मशीन आपरेटर, हेल्पर, कंस्ट्रक्शन वर्कर, सेल्स ट्रेनर, सेल्स आफिसर, सुपरवाईजर, टेक्निशियन, ईवी

 तीन पहिया चालक, नैप्स ट्रेनी आदि पदों पर चयन किया जायेगा।

       नियोजक/कम्पनियों द्वारा अपने रिक्तियों सम्बन्धी समस्त विवरण विभागीय वेबसाइट रोजगार संगम पोर्टल पर प्रदर्शित है। अकुशल श्रमिक, 08वीं, 10वीं, 12वीं, स्नातक/परास्नातक, आईटीआई, डिप्लोमा, एएनएम, जीएनएम, जीडीए, कौशल प्रशिक्षित, कन्स्ट्रक्शन वर्कर आदि योग्यताधारी अभ्यर्थी रोजगार संगम पोर्टल पर अपना पंजीयन करा कर इच्छुक कम्पनियों में अपनी शैक्षिक योग्यता के अनुसार उक्त रोजगार संगम पोर्टल पर अपना आवेदन कर, उक्त मेला में प्रात दस बजे समस्त षैक्षिक योग्यता के मूल प्रमाण पत्रों/छाया प्रति के साथ प्रतिभाग करना सुनिष्चित करें। इस सम्बन्ध में कोई मार्ग व्यय देय नहीं होगा। विस्तृत जानकारी हेतु हेल्प लाइन नं0- 155330 या जिला सेवायोजन कार्यालय में भी सम्पर्क कर सकते है। 

Views: 9


Leave a Reply