मुख्य आरक्षी को मिला मुख्यमंत्री का प्रशस्ति-पत्र एवं पच्चीस हजार का पुरस्कार
गाजीपुर। जनपद में नियुक्त मुख्य आरक्षी सन्नी कुमार नागर को उत्तर प्रदेश सरकार के गृह विभाग द्वारा जारी मुख्यमंत्री का प्रशस्ति-पत्र एवं पच्चीस हजार रूपए का नगद पुरस्कार प्रदान किया गया। पुलिस अधीक्षक डा ईरज राजा द्वारा मुख्य आरक्षी को उक्त प्रशस्ति पत्र व ईनाम की धनराशि प्रदान कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई ।
उल्लेखनीय है कि जनपद आजमगढ़ में नियुक्ति के दौरान मुख्य आरक्षी सन्नी कुमार नागर को कर्तव्य पालन के दौरान प्रदर्शित अदम्य साहस के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया है।
कहा गया कि यह पुरस्कार पुलिस कर्मियों के साहस, कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा के प्रति समर्पण को प्रोत्साहित करने की दिशा में राज्य सरकार के प्रयासों का हिस्सा है। यह सम्मान पूरे पुलिस परिवार का गौरव है। विभागीय अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने मुख्य आरक्षी सन्नी कुमार नागर की इस उपलब्धि पर उनको हार्दिक बधाई दी।

Views: 3








