ईमानदारी, पारदर्शिता तथा नैतिकता हेतु दिलाई शपथ
गाजीपुर। सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत स्नातकोत्तर महाविद्यालय मलिकपूरा में मंगलवार 27 अक्टूबर 2026 को ‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ विषय पर शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों में ईमानदारी, पारदर्शिता, जवाबदेही तथा नैतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता विकसित करने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम 26 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक आयोजित किया जा रहा है।
कार्यक्रम के संरक्षक प्रोफेसर दिवाकर सिंह के निर्देशन व डॉ. अभिषेक कुमार के संयोजकत्व में उपस्थित लोगों को सत्यनिष्ठा एवं ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने तथा भ्रष्टाचार मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय योगदान देने की शपथ दिलाई गयी। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को यह संदेश दिया गया कि व्यक्तिगत एवं सामाजिक जीवन में सत्यनिष्ठा अपनाकर ही समृद्ध, पारदर्शी और जिम्मेदार समाज का निर्माण किया जा सकता है।
महाविद्यालय द्वारा संचालित इस आयोजन के माध्यम से भ्रष्टाचार के विरुद्ध जन-जागरूकता बढ़ाने तथा युवाओं को नैतिक आचरण के प्रति प्रेरित करने का प्रयास किया गया।
Views: 0









