अवैध गांजे संग अभियुक्त गिरफ्तार 

गाज़ीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत दिलदारनगर थाना पुलिस ने 350 ग्राम अवैध गाँजा के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।


        पुलिस को यह सफलता मुखबिर की सूचना पर रकस्हां बाई पास के पास मिली। पुलिस ने अभियुक्त राजकुमार सिंह पुत्र अशोक कुमार सिंह निवासी ग्राम गिरधर बराँव थाना नवानगर जनपद बक्सर बिहार को 350 ग्राम अवैध गाँजा के साथ गिरफ्तार कर लिया। बरामदगी के आधार पर थाने पर एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त के विरूद्ध विधिक कार्यवाही की गयी। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार मिश्र मय हमराह थाना दिलदारनगर जनपद गाजीपुर शामिल रहे।

Views: 83

Advertisements

Leave a Reply