समाधान दिवस में 241 शिकायतों में से दो दर्जन शिकायतों का निस्तारण
गाजीपुर। जन समस्याओ के त्वरित निस्तारण हेतु सम्पूर्ण समाधान दिवस तहसील कासिमाबाद में जिलाधिकारी आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। जिसमें प्राप्त 79 शिकायती प्रार्थना पत्रों में से मौके पर सात का निस्तारण किया गया।
बताया गया कि सातों तहसीलों की सूचना के अनुसार सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 241 शिकायत/प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें मौके पर 24 शिकायत/प्रार्थना पत्रो का निस्तारण किया गया।इसी क्रम में तहसील जमानियां में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता 10 शिकायती प्रार्थना प्राप्त हुए जिसमें दो का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील सेवराई में अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 राजेश कुमार की अध्यक्षता में 22 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें से चार का मौके पर निस्तारण किया गया। सदर तहसील में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 27 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें निस्तारण शून्य रहा। तहसील मुहमम्दाबाद में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 31 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिसमें से तीन का मौके पर निस्तारण किया गया। तहसील जखनियॉ में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में 52 शिकायती प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए जिसमें से मौके पर दो का निस्तारण किया गया। तहसील सैदपुर में उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में प्राप्त 20 शिकायतों में से छह का मौके पर निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त शिकायत/प्रार्थना पत्रो का संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि अविलंब मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण कर निस्तारण किया जाए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी संतोष कुमार वैश्य, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज, उपजिलाधिकारी कासिमाबाद, तहसीलदार कासिमाबाद एवं समस्त संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Views: 7









