उ.प्र.राज्य कर्मचारी महासंघ का अधिवेशन सम्पन्न 

गाजीपुर। उ.प्र. राज्य कर्मचारी महासंघ का द्विवार्षिक अधिवेशन जिला पंचायत सभागार मे शनिवार को सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उ.प्र. राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रान्तीय अध्यक्ष राम लाल यादव एंव विशिष्ट अतिथि चतुर्थ श्रेणी उ.प्र.राज्य कर्मचारी महासंघ के प्रान्तीय अध्यक्ष क्रान्ति सिंह रहे। 


         अपने वक्तव्य में महासंघ के प्रान्तीय अध्यक्ष रामलाल यादव ने कहा कि पुरानी पेंशन बुढ़ापे की लाठी है जब तक पुरानी पेंशन नहीं होगी, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। सरकार को अप्रैल माह तक समय दिया गया है, अगर केन्द्र व राज्य सरकार इस पर विचार नहीं करती है तो आगे की रणनीति तैयार की जाएगी ।चतुर्थ श्रेणी महासंघ के प्रान्तीय अध्यक्ष क्रान्ति सिंह ने कहा कि सासंद व विधायक को दो बार पेंशन मिलता है तो कर्मचारीयो को पेंशन क्यो नही। महासंघ के जिलाध्यक्ष बालेन्द्र कुमार त्रिपाठी ने कहा कि चाहे जितना संघर्ष करना पड़े कर्मचारी हित में पूरा जीवन कर्मचारियों के लिए समर्पित रहेगा। चतुर्थ श्रेणी महासंघ के जिलाध्यक्ष राकेश कुमार यादव ने कहा कि किसी भी सरकार से डरने की जरूरत नहीं है, कर्मचारी मांगें लेकर रहेगें । मनिहारी ब्लाक अध्यक्ष जयप्रकाश यादव ने कहा कि समस्त संगठनों को मतभेद भुलाकर एकजुट होकर एक साथ रहने की जरूरत है। महासंघ के जिला मंत्री ईश्वर यादव ने कर्मचारी अधिवेशन/सम्मेलन में अपना बहुमूल्य समय देने के लिए जनपद के समस्त सम्बद्ध संगठनों के प्रति आभार व्यक्त किया। अधिवेशन को सफल बनाने मे मुख्य रूप में विकास भवन के सभी विभागों, सिंचाई विभाग, स्वास्थ्य विभाग ,कोपागार, लोक निर्माण विभाग, पशुपालन, पंचायत विभाग, लधुडाल, नलकूप प्रथम, नलकूप द्वितीय, देवकली पम्प कैनाल, खेलकूद विभाग के संघों के अध्यक्ष, मंत्री व सदस्यों ने जिला पंचायत सभागार मे पधार कर सम्मेलन को सफल बनाने मे अपना बहुमूल्य समय दिया।          महासंघ द्वारा आगामी दो वर्ष के लिए पूर्व की कार्यकारी को समस्त सदस्यों द्वारा अनुमोदित किया गया। अधिवेशन में जयप्रकाश यादव, मणी त्रिपाठी, मनोज यादव, हरेराम यादव, नगीना यादव, आलोक चौबे,रघुनाथ, राम कुमार वर्मा , उमेश कुमार, प्रदीप, ईश्वर यादव, प्रभाकर, हरेन्द्र, श्री प्रकाश तिवारी, गोरख यादव, सुनीता,पूणिमा, पुष्पा ओझा,विनोद, विवेक गुप्ता,मनोज यादव, सुरेंद्र यादव, पकज, हंसराज, राजनाथ, अनिल कुमार, विनोद कुमार शकर वर्मा इत्यादि मौजूद रहे। अध्यक्षता महासंघ के जिलाध्यक्ष बालेन्द्र कुमार त्रिपाठी व संचालन अनिल कुमार ने किया 

Views: 10

Advertisements

Leave a Reply