ओमप्रकाश राजभर ने पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग लौटने की पेशकश की
लखनऊ (उत्तर प्रदेश),14 फरवरी 2019। प्रदेश के मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने अपने पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग का प्रभार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को वापस करने का निर्णय लिया है। बताते चलें कि राजभर ने पिछड़ा वर्ग आयोग के विभिन्न पदों पर नियुक्ति के लिये 28 लोगों की सूची प्रस्तावित की थी जिसमें से 27 लोगों की उपेक्षा कर आयोग के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों पर मनमाने ढंग से नियुक्ति कर दी गयी। इससे आहत होकर ओमप्रकाश राजभर यह कदम उठाया। कहा कि ऐसे में मंत्री बने रहने का क्या औचित्य है। वह पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग का जिम्मा मुख्यमंत्री योगी को लौटा देंगे। इसके बाद भी दिव्यांग कल्याण विभाग की जिम्मेदारी ओमप्रकाश राजभर के पास पूर्ववत है।
Views: 5
Advertisements







