ईको क्लब ने स्वच्छता के प्रति किया जागरूक
गाजीपुर। मिशन लाइफ के अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय बीकापुर, सदर क्षेत्र में ईको क्लब की ओर से ‘स्वच्छता अपनाओ, बीमारी भगाओ’ अभियान चलाया गया। हरित शिक्षिका माधुरी यादव, सहयोगी संध्या श्रीवास्तव एवं प्रधानाध्यापक अजय कुमार के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने ग्राम पंचायत का भ्रमण कर ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
अभियान के दौरान विद्यार्थियों ने घरों एवं आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई रखने, जैविक कचरे के उचित निस्तारण तथा खाद गड्ढे के उपयोग के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी। उन्होंने स्वच्छ वातावरण और स्वस्थ जीवन के लिए नियमित साफ-सफाई अपनाने की अपील की।
इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी मिन्हाज आलम भी उपस्थित रहे। अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों के माध्यम से ग्रामीण समुदाय में स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। यह जानकारी गुणवत्ता समन्वयक शिवम कुमार श्रीवास्तव ने दी।
Views: 4








