स्कूल बस ने बाइक में मारी टक्कर 

गाजीपुर। सोमवार को राष्ट्रीय राजमार्ग 124 डी मार्ग पर सादात क्षेत्र के डॉ. एस. नाथ इंटर कॉलेज मरदापुर की स्कूल बस और बाइक की जोरदार टक्कर में बाइक बस के अंदर घुसकर क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं बाइक सवार दोनों युवक युवकों को हल्की चोटें आई हैं।


    बताया गया कि बस बच्चों को लेकर जा रही थी। बसखारी गांव के अरुण यादव और मुस्कान सामने से बाइक पर आ रहे थे। राष्ट्रीय राजमार्ग से आब्दी मार्ग पर मुड़ते समय बस अनियंत्रित होकर बाइक से टकरा गई। टक्कर से युवक छिटककर दूर जा गिरे। दुर्घटना के बाद वहां जाम लगा रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाया और बस को कब्जे में ले लिया। 

Views: 5


Leave a Reply