कहासुनी के बाद फायरिंग में दो युवक घायल

गाजीपुर। भांवरकोल थाना क्षेत्र के जसदेवपुर के पास मंगलवार को कहासुनी के बाद हुई फायरिंग में दो युवक घायल हो गए। घायलों में सुखडेहरा निवासी पंकज सिंह यादव (25 वर्ष) के सीने के दाहिने हिस्से में गोली लगी, जबकि राघवेश सिंह यादव के पैर में गोली लगी है। पंकज की हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बीएचयू वाराणसी रेफर कर दिया, जबकि राघवेश का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।


     घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने जिला अस्पताल पहुंचकर घायलों से जानकारी ली। पुलिस के अनुसार, मामले में सर्वेश राय उर्फ सिट्टू, आशुतोष उर्फ बिट्टू निवासी सुखडेहरा तथा एक अन्य अज्ञात व्यक्ति के नाम सामने आए हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें गठित की गई हैं।

    पुलिस ने प्राप्त तहरीर के आधार पर भांवरकोल थाने में मुकदमा पंजीकृत कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Views: 12


Leave a Reply