आपातकालीन सेवा ! केन्द्र सरकार की पहल, इमरजेंसी समय में सुरक्षा हेतु पूरे देश में रहेगा एक नम्बर 112

नई दिल्ली,14 फरवरी 2019। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक बड़ी पहल करने का एलान किया है जिसके तहत इमरजेंसी रिस्पांस सपोर्ट सिस्टम यानी ईआरएसएस को 19 फरवरी से लांच किया जायेगा।
बताते चलें कि इससे पूरे देश में एक ही नंबर 112 होगा, जिसे डायल कर कोई भी व्यक्ति आपात स्थिति में सरकारी एजेंसी से तत्काल सुरक्षा ले सके। इस नम्बर का उपयोग आग लगने पर फायर टेंडर की जरूरत होने पर या बीमारी के दौरान तुरंत चिकित्सकीय सहायता पाने के लिए प्रयोग किया जा सकेगा। महिलाएं और बच्चे की भी इमरजेंसी के दौरान 112 इंडिया ऐप में मौजूद स्पेशल फीचर के द्वारा समीप में मौजूद रजिस्टर्ड वॉलिंटियर से सहायता ले सकते हैं। यह सब सहायता जरूरतमंद लोगों को पैनिक बटन दबाते ही मिल सकेगी।
उल्लेखनीय है कि गृह मंत्री राजनाथ सिंह 19 फरवरी को इमरजेंसी रिस्पांस सपोर्ट सिस्टम को दिल्ली में लॉन्च करेंगे। इस इमरजेंसी रिस्पांस सिस्टम को 14 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए शुरुआती दौर में लॉन्च किया जा रहा है। लॉन्च के समय 14 राज्यों और केंद्र शासितप्रदेशों के प्रतिनिधि और गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे। गृह मंत्रालय की जानकारी के मुताबिक इसको
उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना सहित अन्य राज्य शामिल है।


Views: 5

Advertisements

Leave a Reply