सर्पदंश से किसान की मौत
गाजीपुर। पालतू पशुओं के लिए चारा काटते समय, गुरुवार की शाम सादात थाना क्षेत्र के सोनबरसा निवासी मुख्तार कश्यप (51 वर्ष) को सर्प ने काट लिया। सर्प के जहर से उनकी मौत हो गई।
बताया गया कि मुख्तार कश्यप गुरुवार की देर शाम पशुओं के लिए घास काटते गये थे, उसी समय सर्प ने उसकी उंगली में काट लिया था। घर वाले उन्हें एकावश पट्टी और नंदगंज ले जाकर झाड़ फूंक कराए, लेकिन कोई सुधार न होने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सर्प दंश से मौत की सूचना पर क्षेत्रीय पुलिस और लेखपाल मौके पर पहुंच कर आवश्यक कार्रवाई पूरी की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुक्रवार की शाम उनका अंतिम संस्कार सैदपुर के जौहरगंज श्मशान घाट पर किया गया। उनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पत्नी सुनीता कश्यप, पुत्र सौरभ, शुभम और पुत्री नंदिनी का रो रोकर बुरा हाल रहा।
Views: 6









