कार से अवैध गांजा संग दो तस्कर गिरफ्तार
गाजीपुर। अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सुहवल थाना पुलिस टीम ने होंडा सिटी कार से 24 किग्रा 900 ग्राम नाजायज गांजा के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
बताया गया कि उपनिरीक्षक कमलेश कुमार थानाध्यक्ष सुहवल मय हमराह तथा उपनिरीक्षक विरेन्द्र राय मय हमराह ने सुहवल-रेवतीपुर बार्डर के पास चेकिंग के दौरान होण्डा सिटी कार से कुल 19 पैकेट में 24 किलो 900 ग्राम नाजायज गांजा बरामद किया। गिरफ्तार तस्करों में जयप्रकाश पुत्र स्व. दलसिंगार व विशाल कुमार पुत्र अरविन्द राम निवासीगण ग्राम पलीगढ़ थाना सराय लखंसी जनपद मऊ रहे। बरामदगी के आधार पर एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय के सुपुर्द किया गया।
Views: 4









