ड्यूटी से नदारत चार पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, कप्तान ने किया निलंबित

संतकबीरनगर। वीआईपी ड्यूटी को धता बताते हुए चार पुलिसकर्मियों ने ड्यूटी में लापरवाही बरती और निर्धारित स्थान पर नहीं पहुंचे।


   पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने इस पर कड़ी कार्रवाई करते हुए थाना दुधारा में तैनात चार पुलिसकर्मियों को दोषी करार देते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

      बताया गया कि भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी के बस्ती आगमन एवं भ्रमण के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था के लिए थाना दुधारा के पुलिसकर्मियों की ड्यूटी पॉलिटेक्निक चौराहा, बस्ती में लगाई गई थी लेकिन सभी मौके से अनुपस्थित रहे। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने चारों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की। निलंबित पुलिसकर्मियों में थाना दुधारा के मुख्य आरक्षी प्रदीप सिंह विशेन, आरक्षी रंजन कुमार राजभर, आरक्षी भीम कुमार और आरक्षी दुर्गेश यादव शामिल हैं। निलंबन अवधि में वे पुलिस लाइन से सम्बद्ध रहेंगे। सभी निलंबित पुलिसकर्मी सक्षम अधिकारी की पूर्व अनुमति के बिना मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे।

Views: 5


Leave a Reply