ई-औषधि पोर्टल !आयुष मंत्रालय ने किया लॉन्च
नयी दिल्ली, 14 फरवरी 2019। आयुष मंत्रालय ने आयुर्वेद, सिद्ध, यूनानी और होमियोपैथिक दवाओं की ऑनलाइन लाइसेंस प्रणाली के लिये बुधवार को ई-औषधि नामक पोर्टल लॉन्च किया है।
इस अवसर पर सभा को संबोधित करते हुए आयुष मंत्री श्री नाइक ने कहा कि इस पोर्टल का उद्देश्य पारदर्शिता बढ़ाना, सूचना प्रबंधन और डाटा के इस्तेमाल में सुधार लाना और जवाबदेही बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि आवेदनों की प्रक्रिया को समयबद्ध करने के लिये प्रत्येक चरण में पोर्टल के जरिये एसएमएस और ईमेल के माध्यम से जानकारी दी जाएगी।
Views: 7
Advertisements







