सड़क हादसा ! उड़े कार के परखच्चे, चार लोगों की हुई मौत
गाजीपुर (उत्तर प्रदेश),14 फरवरी 2019। जनपद के खानपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बभनौली के मूल निवासी विभूति नारायण विश्वकर्मा 40 वर्ष की, निजी कार से परिवार संग इलाहाबाद से अपनी बहन के घर हरदोई जाते समय, रायबरेली जनपद के कुंदनगंज मे एक सडक दुर्घटना में पत्नी, माँ व बच्ची सहित चार लोगों की घटनास्थल पर मृत्यु हो गयी।
बताया गया कि ओएनजीसी में अभियंता विभूति नारायण विश्वकर्मा आज रात 2-30 बजे इलाहाबाद से पत्नी कंचन विश्वकर्मा 38 वर्ष,माँ ज्योति विश्वकर्मा 62 वर्ष तथा 5 व 2 वर्षिया पुत्रियों के साथ अपने बहन से मिलने केे लिए कार से हरदोई जा रहे थे। उनके रिस्तेदार सैदपुर निवासी सुरेश शर्मा के अनुसार लगभग 5 बजे सुबह रायबरेली जनपद के कुंदनगंज के पास खडी ट्रक से कार सामने से भीड गयी जिससे कार मे सवार सभी पांच लोगों में से चार लोगों की मौत हो गयी। कार में सवार 5 वर्षिया बालिका ही जीवित बची है। हादसे मे घायल वह बच्ची अस्पताल मे भर्ती कराया गया है।
Views: 7







