नये भवन में स्थानांतरित हुआ सीडीपीओ कार्यालय

गाजीपुर। करीब तीन दशक से किराए के मकान में संचालित होने वाला बाल विकास परियोजना कार्यालय सादात, गुरुवार को अपने नवनिर्मित भवन में स्थापित हो गया।  सादात ब्लाक स्थित नये भवन में हवन-पूजन के बाद कार्यालय स्थापित किया गया।


    बताया गया कि पूर्व सीडीपीओ अरुण कुमार दूबे के प्रयासों से सादात ब्लाक परिसर में शासन द्वारा स्थान आवंटित किया गया, जिसके बाद नया भवन बनाया गया। नवनिर्मित भवन में दो कमरे, एक बड़ा हॉल, पेयजल और शौचालय जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। हालांकि, यहां अभी भी स्टोर रूम और 300 से अधिक आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की बैठक के लिए अतिरिक्त भवन की आवश्यकता है। 

      इस अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी सोनम सिंह, सुपरवाइजर मंजू सिंह, पार्वती, शिखा कनौजिया, सुषमा यादव, ममता मौर्य और अंजलि सिंह सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Views: 17


Leave a Reply