प्रदेश विधानसभा में बसपा खामोश, नहीं रहे इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह

बलिया। उत्तर प्रदेश विधानसभा में जिले के रसड़ा तिधान सभा से बसपा के एक मात्र विधायक उमाशंकर सिंह का कैंसर की लंबी बिमारी के बाद बुधवार देर रात 55 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।


        छात्र जीवन से ही राजनीति से बेहतर पकड़ बनाए रखने में माहिर उमाशंकर सिंह पूर्वांचल की सियासत के मजबूत स्तंभ रहे। उन्होंने डेढ़ दशक तक क्षेत्र और सियासत में मजबूत पकड़ बनाए रखा। उत्तर प्रदेश के 2022 के विधानसभा चुनाव में जब बसपा पूरे उत्तर प्रदेश में साफ हो रही थी तो उस समय में भी रसड़ा से जीतकर उमाशंकर सिंह विधानसभा पहुंचे थे। वे बसपा के इकलौते विधायक रहे। यह उनके वह विधायक उमाशंकर सिंह थे. यह जीत उनके व्यक्तित्व और जमीनी जनाधार का प्रमाण रहा।

     दिवंगत बसपा विधायक उमाशंकर सिंह का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए उनके लखनऊ के विपुल खंड गोमती नगर स्थित आवास पर रखा गया जहां बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने पहुंचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उमाशंकर सिंह के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। उमा शंकर सिंह का शव लोगों के दर्शनार्थ दोपहर बाद उनके पैतृक निवास खनवर, नगरा, तहसील रसड़ा, जनपद बलिया ले जाया जाएगा‌। वहीं उनका अंतिम संस्कार संपन्न होगा। 

        बताते चलें कि अब यूपी विधान सभा से बसपा हो गयी है और विधान परिषद में बसपा का कोई भी सदस्य नहीं, वहीं लोकसभा में भी ही बसपा का कोई भी सांसद नहीं है और इस साल नंवबर में राज्यसभा में पार्टी के एकलौते सांसद रामजी गौतम का कार्यकाल भी समाप्त हो जायेगा।

Views: 13


Leave a Reply