अपहृता के घर से अपहृत नाबालिक बालिका बरामद 

गाजीपुर। मुहम्मदाबाद कोतवाली पुलिस द्वारा नाबालिक बालिका को अपहृत करने के प्रकरण में एक अभियुक्ता को गिरफ्तार कर अपहृता/बालिका को सकुशल बरामद किया गया। 


        उल्लेखनीय है कि एक अगस्त को दोपहर लगभग 02.30 बजे ग्रीन फील्ड हाईवे ग्राम प्रधान की बरेजी से वादिनी श्रीमती मीना देवी पत्नी जीता राजभर निवासी प्रधान की बरेजी थाना मुहम्मदाबाद की नाबालिग पुत्री को अपाची मोटरसाईकिल पर सवार अज्ञात दो व्यक्तियों द्वारा अपहरण कर लेने के सम्बन्ध में कोतवाली पर अभियोग पंजीकृत किया गया।

       प्रकरण में पुलिस अधीक्षक द्वारा त्वरित संज्ञान लेते हुए अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद के निर्देशन टीमें गठित कर सर्च ऑपरेशन चलाया गया। उसके परिणाम स्वरूप तीन अगस्त को उपनिरीक्षक ईश्वरचन्द त्रिपाठी मय टीम द्वारा उपरोक्त मुकदमा में अपहृत बालिका को सुकशल बरामद करते हुए प्रकरण से सम्बन्धित सहअभियुक्ता रुकमा देवी पत्नी त्रिभुवन बिन्द निवासिनी ग्राम एकावस पट्टी थाना सैदपुर जनपद गाजीपुर को अभियुक्ता के घर से गिरफ्तार किया गया। 

       गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाले टीम में 

प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह मय टीम थाना मुहम्मदाबाद जनपद गाजीपुर, चौकी प्रभारी भितरी उपनिरीक्षक मनोज कुमार सिंह मय हमराह थाना सैदपुर जनपद गाजीपुर,

उपनिरीक्षक ईश्वरचन्द त्रिपाठी मय हमराह थाना मुहम्मदाबाद जनपद गाजीपुर शामिल रहे।

Views: 19


Leave a Reply