विकसित भारत का सपना साकार होकर रहेगा –
विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह के उद्गार
गाजीपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षो में भारत बहुत बड़े बदलाव का साक्षी बना है और इस समय हुए कार्यों को स्वर्णाक्षरों में अंकित किया जायेगा।
केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में प्रबुद्ध जनों को सम्बोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि यह भारतीय जनता पार्टी और सरकार का लक्ष्य है और विकसित भारत का सपना साकार होकर रहेगा भारत का नाम सभी क्षेत्रों में रौशन हुआ है। उन्होंने कहा कि मोदी जी 24 घंटे काम करने वाले नेता हैं। यह नेता पर विश्वास की भावना का परिणाम है कि जहां कभी भाजपा की सरकारे नहीं रही वहां भी भारी जन समर्थन मिला है। विश्वास की बात करें तो कोरोना काल में देश की 140 करोड़ जनता ने अद्भुत विश्वास के साथ देश के नेतृत्व को समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि विश्व के 32 देशों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनकी काबिलियत पर सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार दिया है जो उनके काम और काम करने के तरीके एवं निष्ठा को देखकर दिया है। उन्होंने कहा कि आज भारत तेज गति से चलने वाली अर्थव्यवस्था का देश है, और यही मजबूत आधार है कि हम आत्मनिर्भर होकर,विकसित भारत की ओर बढ़ने का प्रयास कर रहे हैं। विगत 12 वर्ष में देश ने विकास योजना में 6 गुना वृद्धि किया जिससे देश की अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है।
इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ महामनीषीयो के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दीप प्रज्वलन व वंदेमातरम से किया गया। राष्ट्रीय महामंत्री का जिला प्रभारी डा राकेश त्रिवेदी,जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय,डा संगीता बलवंत, विशाल सिंह चंचल,सरोज कुशवाहा,भानुप्रताप सिंह, कृष्ण बिहारी राय, सुनील सिंह, बृजेन्द्र राय, सरिता अग्रवाल सहित सभी ब्लॉक प्रमुख एवं जन प्रतिनिधियों ने पुष्प गुच्छ स्मृति चिन्ह देकर स्वागत अभिनन्दन किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय ने अपने स्वागत उद्बोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता लगातार मेहनत से काम कर रहे हैं। देश ने विगत 12 वर्ष में विकास के विभिन्न ऐतिहासिक आयाम तय किया है।
इस अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों अमरनाथ तिवारी, विनिता राय, डा आरपी शर्मा, रणजीत सिंह एडवोकेट सुनील कुशवाहा, अंजय अग्रवाल और गौरव गुप्ता को अंग वस्त्र, पुष्प गुच्छ व रामायण तथा गीता प्रदान कर सम्मानित किया गया।
सम्मेलन की अध्यक्षता श्रीनिवास सिंह कुशवाहा व संचालन जिला महामंत्री विष्णु प्रताप सिंह ने किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री विजय मिश्रा, अभिनव सिन्हा, पारसनाथ राय, शोभनाथ यादव,सुनीता सिंह, राजकुमार सिंह, सुबाष पासी, डा विजय यादव, अवधेश राजभर, प्रवीण सिंह, दयाशंकर पांडेय,राम नरेश कुशवाहा, राम राज बनवासी, कालीचरण राजभर, शशिकान्त शर्मा सहित पदाधिकारी व प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे।
Views: 5








