कम्प्यूटर प्रशिक्षण केन्द्र संचालन हेतु आवेदन आमंत्रित 

अभ्यर्थियों के आनलाइन आवेदन 16 जून से  10 जुलाई तक


गाजीपुर। पिछड़े वर्ग के बेरोजगार युवक/ युवतियों के लिए ओ लेवल एवं सी.सी.सी. कम्प्यूटर प्रशिक्षण हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित हैं। इस योजना के अन्तर्गत भारत सरकार की अधिकृत संस्था नीलिट (राष्ट्रीय इलेक्ट्रानिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान) से मान्यता प्राप्त संस्थाओं के माध्यम से अन्य पिछड़े वर्ग के बेरोजगार युवक/युवतियों को ओ लेवल एवं सी.सी.सी. कम्प्यूटर प्रशिक्षण प्रदान कराये जाने हेतु इच्छुक प्रशिक्षणदायी संस्थाओं के आनलाइन आवेदन दिनांक 03 जून, 2026 तक निर्धारित है। 

      इसी प्रकार प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु इच्छुक अभ्यर्थियों से आनलाइन आवेदन दिनांक 16 जून, 2026 से दिनांक 10 जुलाई 2026 तक प्राप्त किये जाने हैं। कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना के पोर्टल एचटीटीपी://ओवीसी कम्प्यूटर ट्रेनिंग डाट यूपीएसडीसीडाट जीओवी डॉट इन (http://obccomputertraing.upsdc.gov.in) पर जाकर सम्बन्धित संस्थाओं तथा अभ्यर्थियों द्वारा निर्धारित प्रारूप पर आनलाइन आवेदन किया जा सकता है। 

         ‌आवेदन के उपरान्त सम्बन्धित सस्थाओं द्वारा आनलाइन भरे गये आवेदन की हस्ताक्षरित हार्डकापी वांछित अभिलेखों सहित अन्तिम रूप से दिनांक 03 जून, 2026 की सायं पांच बजे तक तथा अभ्यर्थियों द्वारा आनलाइन भरे गये आवेदन की हार्डकापी वांछित संलग्नकों सहित अन्तिम रूप से दिनांक 10 जुलाई, 2026 की सायं पांच बजे तक जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, गाजीपुर के कार्यालय में जमा करना अनिवार्य होगा। 

          संस्थाओं द्वारा आनलाइन आवेदन में भरी गयी सूचना एवं उपलब्ध कराये गये अभिलेखों का परीक्षण तथा संस्था की आधारभूत संरचनाओं आदि का भौतिक सत्यापन कराते हुये निदेशक, पिछड़ा वर्ग कल्याण की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा कम्प्यूटर प्रशिक्षण हेतु संस्थाओं के चयन की कार्यवाही तथा अभ्यर्थियों का चयन कक्षा-12 के प्राप्तांक के आधार पर जनपद स्तरीय चयन समिति द्वारा किया जायेगा।

Views: 0


Leave a Reply