साइबर ठगों से पुलिस ने वापह कराये पीड़ित की धनराशि


स्गाजीपुर। साइबर अपराधों की रोकथाम और जालसाजों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत साइबर सेल, थाना बहरियाबाद ने बड़ी कार्यवाही करते हुए पीड़ित के 99,923.86 रुपये वापस करा दिया ।
        जानकारी के अनुसार, बहरियाबाद थाना क्षेत्र के प्यारेपुर निवासी शिवसरन सिंह पुत्र जयशंकर सिंह के साथ हाल ही में यूपीआई के माध्यम से ऑनलाइन धोखाधड़ी हुई थी। पीड़ित ने तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर अपनी शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए बहरियाबाद साइबर सेल और थाना पुलिस ने तकनीकी रुप से शिवसरन सिंह के खाते से ट्रांसफर की गई धनराशि को तत्काल ब्लॉक (होल्ड) करा दिया। इसके बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए, न्यायालय के आदेश पर पूरी धनराशि पीड़ित के स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के खाते में सुरक्षित वापस भेजी गई।  अपनी रकम वापस पाकर शिवशरन सिंह ने पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त किया। धनराशि को वापस कराने में थानाध्यक्ष बृजेश कुमार गुप्ता, उपनिरीक्षक उमेश चंद्र यादव, कांस्टेबल द्वय अंकित कुशवाहा व अनुराग वर्मा की विशेष भूमिका रही।


Views: 0


Leave a Reply