अंतरिक्ष तथा आधुनिक तकनीकी क्षेत्रों में ड्रोन के उपयोग पर कार्यशाला सम्पन्न

गाजीपुर। विद्यार्थियों और युवाओं को ड्रोन तकनीक, एयर टैक्सी, एरियल मोबिलिटी के साथ ही विद्यार्थियों और युवाओं को ड्रोन तकनीक, एयर टैक्सी, एरियल मोबिलिटी के साथ ही अंतरिक्ष तथा आधुनिक तकनीकी क्षेत्रों में हो रहे नवीनतम बदलावों और संभावनाओं से परिचित हो रहे नवीनतम बदलावों और संभावनाओं से परिचित कराने के उद्देश्य से बापू महाविद्यालय, सादात में इंडिया स्पेस वीक के अंतर्गत ‘एयर टैक्सी एवं ड्रोन तकनीक’ विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न हुई।


       महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. त्रिवेणी सिंह ने ड्रोन तकनीक के बढ़ते दायरे पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आज ड्रोन का उपयोग फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी के साथ ही साथ कृषि, आपदा प्रबंधन, स्वास्थ्य, सुरक्षा, सर्वेक्षण, यातायात, लॉजिस्टिक्स तथा वैज्ञानिक अनुसंधान सहित अनेक महत्वपूर्ण क्षेत्रों में किया जा रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों को तकनीकी बदलावों के प्रति जागरूक रहते हुए नई तकनीकों को रोजगार, कौशल विकास और नवाचार से जोड़ने के लिए प्रेरित किया।

        कार्यशाला में इंडिया स्पेस वीक के स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. प्रभांशु कुमार सहित अन्य विशेषज्ञों ने ड्रोन की संरचना एवं कार्यप्रणाली पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने ड्रोन के प्रमुख घटकों, संचालन की प्रक्रिया, विभिन्न प्रकार के ड्रोन, उनके व्यावहारिक उपयोग तथा आने वाले समय में इनके संभावित विस्तार पर चर्चा की।विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को एयर टैक्सी की उभरती अवधारणा और इलेक्ट्रिक वर्टिकल टेक-ऑफ एंड लैंडिंग तकनीक से परिचित कराया। साथ ही भविष्य में शहरी परिवहन व्यवस्था में होने वाले संभावित बदलावों तथा एरियल मोबिलिटी की भूमिका पर भी जानकारी साझा की।

कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों के ड्रोन और आधुनिक तकनीक से जुड़े विभिन्न सवालों का विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए इस क्षेत्र में उपलब्ध शिक्षा, प्रशिक्षण, स्टार्टअप, कौशल विकास और रोजगार के अवसरों की जानकारी दी। कार्यशाला से विद्यार्थियों में आधुनिक विज्ञान एवं तकनीक के प्रति उत्सुकता बढ़ी और उन्हें भविष्य की संभावनाओं को समझने का अवसर मिला।

कार्यक्रम के समापन पर प्राचार्य डॉ. त्रिवेणी सिंह ने इंडिया स्पेस वीक के स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. प्रभांशु कुमार, विषय विशेषज्ञों, अतिथियों, शिक्षकगण तथा सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं के प्रति आभार जताया।

Views: 3


Leave a Reply