नहर किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी
गाजीपुर। बरेसर थाना क्षेत्रांतर्गत सिपाह गांव के समीप नहर किनारे युवक की हत्या कर फेंका शव मिलने से गांव में सनसनी फ़ैल गई। देखते ही देखते मौके पर ग्रामवासियों की भीड़ एकत्र हो गयी। घटना को लेकर लोग तरह तरह की चर्चाएं करने लगे। मृतक की पहचान प्रमोद राजभर के रूप में हुई। हत्या कु सूचना पर मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। हत्या की सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना से जूड़े साक्ष्य संकलन करते हुए शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक के पिता रविन्द्र राजभर की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर हत्या के कारणों तथा हत्यारों की टोह में जूट गयी है।
Views: 2









