अवैध असलहे संग दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
गाजीपुर। अपराधियों/वांछित अभियुक्तो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत कासिमाबाद थाना पुलिस द्वारा वांछित दो अभियुक्तों को अवैध असलहा मय कारतूस के साथ गिरफ्तार करने में सफल रही।
प्रभारी निरीक्षक कासिमाबाद राजेश कुमार त्रिपाठी व उपनिरीक्षक पुष्पेश चन्द्र दुबे मय टीम द्वारा नसरतपुर/नसरुद्दीनपुर थाना बरेसर के बार्डर से संदिग्ध वाहन/संदिग्ध व्यक्ति की चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों की जामा तालाशी में दोनों के पास से अवैध तमंचा मय कारतूस बरामद किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में आजाद राजभर उर्फ गूड्डू पुत्र राजकुमार राजभर निवासी ग्राम दुबियां थाना करीमुद्दीनपुर जनपद गाजीपुर तथा रोहित राय उर्फ आदित्य राय पुत्र लवकुश राय निवासी ग्राम असावर थाना करीमुद्दीनपुर जनपद गाजीपुर रहे। दोनों शातिर अपराधी हैं। आजाद राजभर उर्फ गूड्डू पर चौदह तथा रोहित राय उर्फ आदित्य राय पर आठ अपराधिक मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए उन्हें न्यायालय के सुपुर्द किया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार त्रिपाठी मय हमराह थाना कासिमाबाद तथा चौकी प्रभारी बहादुरगंज उपनिरीक्षक पुष्पेश चन्द्र दुबे मय हमराह शामिल रहे।
Views: 11









