चार हत्यारोपी चढ़े पुलिस के राडार पर 

गाजीपुर। बरेसर थाना पुलिस द्वारा हत्या की घटना का अनावरण करते हुए घटना में संलिप्त चार अभियुक्तों को मय आला कत्ल गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।


     उल्लेखनीय है कि गत 21 अगस्त को अभियुक्तों द्वारा थाना बरेसर क्षेत्रांतर्गत ग्राम सिपाह निवासी युवक प्रमोद राजभर पुत्र रविन्द्र राजभर का शव मिला था। पिता  रविन्द्र राजभर पुत्र बुझावन राजभर निवासी ग्राम सिपाह थाना बरेसर ने पुत्र प्रमोद राजभर उम्र लगभग 26 वर्ष की हत्या कर देने के सम्बंध में थाना पर मुकदमा पंजीकृत कराया था।

      मुकदमा का तफ्तीश के उपरान्त पुलिस ने घटना में संलिप्त वांछित अभियुक्तों मुन्ना राजभर उर्फ राजकुमार पुत्र स्व. रामबचन राजभर, शिवकुमार राजभर पुत्र स्व. रामबचन राजभर, बृजेश राजभर पुत्र जनार्दन राजभर तथा अंदीप कुमार पुत्र स्व. महेन्द्र राजभर निवासीगण ग्राम सिपाह थाना बरेसर जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए उन्हें न्यायालय के सुपुर्द किया गया। वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष ओमप्रकाश मय हमराह थाना बरेसर जनपद गाजीपुर शामिल रहे।

Views: 7


Leave a Reply