वांछित अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में घायलावस्था में गिरफ्तार
गाजीपुर। अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में सोमवार को करण्डा थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में वांछित अभियुक्त को मुठभेड़ में घायलावस्था में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से देशी तमंचा 315 बोर मय खोखा व जिन्दा कारतूस तथा मोटरसाइकिल बरामद कर लिया।
थानाध्यक्ष संतोष कुमार पाठक मय हमराहियान ने मैनपुर ताल के पास चेकिंग के दौरान, मुखबिर की सूचना पर वांछित अभियुक्त की घेराबंदी की। अपने को पुलिस से घिरता देखकर उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम द्वारा की गयी जवाबी फायरिंग में अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लगी और उसे पुलिस ने हिरासत में लेकर इलाज हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करण्डा भेज दिया। वांछित अभियुक्त मो. तस्लीम पुत्र स्व. शमीम निवासी ग्राम मैनपुर थाना करण्डा जनपद गाजीपुर, पाक्सो एक्ट व अन्य सम्बंधित धाराओं में दर्ज मुकदमे में वांछित चल रहा था।
उक्त बरामदगी के आधार पर गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की गयी।
Views: 19









