एक कुन्तल से अधिक अवैध गांजे संग तीन अभियुक्त गिरफ्तार 

गाजीपुर। अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत नोनहरा थाना पुलिस ने 102.75 किलोग्राम नाजायज गांजा व अवैध तमंचा कारतूस के साथ तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 26 लाख रुपये बताई गई है।


         बताया गया कि थानाध्यक्ष विवेक कुमार तिवारी मय चौकी इंचार्ज अटवा मोड़ उपनिरीक्षक अविनाश मणि तिवारी मय हमराहियान को बड़ौरा चट्टी पर चेकिंग के दौरान एक डीसीएम से भारी मात्रा में नाजायज गांजा बरामद कर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में रामकुंवर यादव पुत्र रामधारी निवासी ग्राम गहनी गोपालपुर थाना बहरियाबाद जनपद गाजीपुर, भोला यादव पुत्र नन्हकू यादव निवासी ग्राम केसरपुर थाना जंगीपुर जनपद गाजीपुर तथा संतोष कुमार पुत्र महारानी दीन निवासी ग्राम अतनपुर थाना बहरिया जनपद प्रयागराज रहे।

     गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट व एम.वी. एक्ट का मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।

Views: 14


Leave a Reply