ड्रंकन ड्राइविंग’ और प्रेशर हॉर्न के खिलाफ पुलिस की चली मुहिम 

लगाया गया छः लाख चौबीस हजार रुपये का अर्थदण्ड


गाजीपुर। बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से सड़क सुरक्षा हेतु पुलिस ने ‘ड्रंकन ड्राइविंग’ और प्रेशर हॉर्न के खिलाफ मुहिम में पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की। 

       उल्लेखनीय है कि अपर पुलिस महानिदेशक (यातायात एवं सड़क सुरक्षा, उ.प्र.) के निर्देश पर प्रदेशव्यापी वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) डॉ. राकेश कुमार मिश्र, ए आरटीओ गाजीपुर, क्षेत्राधिकारी (यातायात), प्रभारी यातायात एवं थानाध्यक्ष बिरनो के संयुक्त नेतृत्व में आठ टीमों का गठन कर राष्ट्रीय राजमार्ग के बिरनो टोल प्लाजा पर आठों लेन पर मुख्य मार्गों पर बैरीकेडिंग कर सघन चेकिंग की गई। अभियान के दौरान अंतरराज्यीय रूटों पर चलने वाली रोडवेज बसों, भारी व्यवसायिक वाहनों, चार पहिया एवं दो पहिया वाहनों की ‘ब्रेथ एनालाइजर’ के माध्यम से गहन जांच की गई।

        जांच के दौरान 18 वाहन चालक अत्यधिक शराब पीकर वाहन चलाते हुए पाए गए, जिनके विरुद्ध एम.वी. एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई। वहीं ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले और प्रतिबंधित प्रेशर हॉर्न का उपयोग करने वाले सत्ताइस वाहनों का चालान काटा गया। इसके साथ ही अन्य यातायात उल्लंघन जैसे बिना हेलमेट/सीटबेल्ट, ओवरस्पीडिंग, बिना दस्तावेज) में 215 वाहनों के चालान किए गए। वहीं एम.वी. एक्ट के तहत एक दर्जन वाहनों को सीज किया गया। इस संयुक्त अभियान के दौरान कुल छः लाख चौबीस हजार रुपये का अर्थदण्ड/जुर्माना लगाया गया।

Views: 12


Leave a Reply