समाजवादी शिक्षक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष बने संजय यादव

गाजीपुर। जिले के जखनियां विधानसभा क्षेत्र के मुबारकपुर हरतरा निवासी संजय यादव पप्पू को समाजवादी शिक्षक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है।


    सपा मुखिया अखिलेश यादव के निर्देश तथा सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल की अनुमति से समाजवादी शिक्षक सभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. एसपी सिंह पटेल ने संजय यादव पप्पू को समाजवादी शिक्षक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर मनोनयन किया है। 

       उल्लेखनीय है कि समाजवादी विचारधारा के समर्पित कार्यकर्ता संजय यादव पप्पू वर्षों से शिक्षा क्षेत्र में सक्रिय और शिक्षकों की समस्याओं को लेकर सतत संघर्षरत हैं। प्रदेश नेतृत्व ने उनके जमीनी कार्य और संगठन के प्रति निष्ठा को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी है। 

उन्हें वाराणसी मंडल का प्रभारी बनाया गया है, जिसमें गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली, भदोही और जौनपुर जिले आते हैं। 

       नियुक्ति पत्र सौंपते हुए स्नातक एमएलसी आशुतोष सिन्हा और डॉ. एसपी सिंह पटेल ने कहा कि, “संजय यादव ने हमेशा शिक्षक समाज के हितों की रक्षा के लिए मजबूती से आवाज उठाई है। उनकी यह नियुक्ति संगठन और समाज को सशक्त व जनसरोकारी बनाने में मददगार होगी।

अपने मनोनयन पर संजय यादव ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “यह सम्मान नहीं, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी है। मैं पार्टी की नीतियों में विश्वास रखते हुए शिक्षक समाज के हक और अधिकार के लिए संघर्ष करता रहूंगा। 

जिला अध्यक्ष कमलेश उर्फ़ भानू यादव, डॉ विजय बहादुर यादव, रमाशंकर यादव, सुनील यादव, मनोज जायसवाल, राजू यादव, हीरालाल यादव, प्रमोद यादव, राम विजय यादव, पिंटू यादव सहित अनेकों समाजवादी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी है।

Views: 111


Leave a Reply