भारतीय सशस्त्र सेना के सम्मान में निकली भारत शौर्य तिरंगा यात्रा
गाजीपुर। आतंकवाद के विरुद्ध भारतीय सेना के ऑपरेशन सिन्दूर की सफलता पर देशवासियों में जबरदस्त उत्साह है। भारतीय सेना के उत्कृष्ट प्रदर्शन और कामयाबी पर पूरे देश में शौर्य तिरंगा यात्रा निकाल कर देशवासियों द्वारा भारतीय सेना का उत्साहवर्धन जारी है।
इसी क्रम में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और भारतीय सेना के शौर्य एवं पराक्रम के सम्मान में सोमवार को पीजी कॉलेज मलिकपूरा परिसर से शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली गयी।
प्राचार्य प्रो. (डॉ.) दिवाकर सिंह के नेतृत्व में पूर्वान्ह ग्यारह बजे से निकली यात्रा सीमावर्ती क्षेत्रों में होती हुई पुनः महाविद्यालय प्रांगण में पहुंच कर सभा में तब्दील हो गयी। शांतिपूर्ण ढ़ंग से सम्पन्न यात्रा में प्रतिभागियों ने ‘भारत माता की जय’, ‘जय हिंद’ और ‘वंदे मातरम’ ऑपेरशन सिंदूर जिंदाबाद, ‘भारतीय सेना जिंदाबाद’ के नारे लगाए।
अपने सम्बोधन में प्राचार्य प्रो. (डॉ.) दिवाकर सिंह ने शहीदों को नमन करते भारतीय सेना के शौर्य, अदम्य साहस और पराक्रम की सराहना की।
उन्होंने कहा भारतीय सेना के पराक्रम को नमन करते हुए कहा कि भारतीय सेना की चर्चा दुनियाभर में होती है। आतंकवाद के विरुद्ध भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर की अपार सफलता पर पूरा देश गौरवान्वित है। ऑपरेशन सिंदूर भारत की सैन्य शक्ति, रणनीतिक सूझबूझ और नेतृत्व क्षमता का उत्कृष्ट उदाहरण है। इस ऑपरेशन में भारतीय सेना ने आतंकवाद को उसकी जमीन पर नेस्तनाबूद करने का काम किया। इस कार्रवाई से सेना ने यह सिद्ध किया कि भारत अपनी सीमाओं और नागरिकों की सुरक्षा के लिए हर समय तैयार है। उन्होंने इस यात्रा को राष्ट्र की एकता, सैन्य सम्मान और आत्मगौरव का प्रतीक बताते हुए हर देशवासी को इससे जोड़ने का प्रयास किया। यात्रा में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं सहित समस्त शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया।
Views: 138









