स्कॉटलैंड में डा.आशीष उपाध्याय ने बनाया इतिहास
गाजीपुर। जिले के डेढ़गावा गांव के निवासी तथा विश्व हिंदू परिषद गाजीपुर के जिलाध्यक्ष विनोद उपाध्याय के पुत्र डॉ आशीष उपाध्याय को रॉबर्ट गार्डन यूनिवर्सिटी एबर्डीन स्कॉटलैण्ड (यू.के) द्वारा पीएचडी की उपाधि से सम्मानित किया गया।
स्कॉटलैंड में ही अपनी सेवाएं दे रहे आशीष उपाध्याय की प्रारम्भिक इशिक्षा गाज़ीपुर तूलिका पब्लिक स्कूल से पूर्ण की। इसके बाद डीएवी इंटर कॉलेज धनबाद में शिक्षा ली तथा बी-टेक रायपुर छत्तीसगढ़ से सन् 2015 -2019 कंप्यूटर साइंस में किया था।
उनकी कामयाबी पर लोग बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना कर रहे हैं। वहीं आशुतोष मिश्रा, मृत्युंजय मिश्रा, सुनील यादव,सुशील तिवारी एवं समस्त लोगों ने इस उपलब्धि पर खुशी जताई है।
Views: 7
Advertisements








