टोचन कर जा रही कार बनी आग का गोला, सड़क पर मजा हड़कंप

गाजीपुर। नेशनल हाईवे 124सी पर टोचन कर ले जायी  रही एक कार में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया और सड़क पर आग का गोला बनी कार के चलते आवागमन कुछ देर के लिए बाधित हो गया। वहीं स्थिति की गम्भीरता को देखते हुए कार चालक ने किसी तरह कार से कूदकर अपनी जान बचाई। 


      बताते चलें कि गहमर थाना क्षेत्र के देवल गांव निवासी अभिषेक कुमार सिंह जबलपुर के आर्म्स ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में कार्यरत हैं। 

      गत 12 जून को वह वाराणसी जाते समय वह मां कामाख्या धाम दर्शन पूजन के लिए रुके और कार टीबी रोड और पुलिस चौकी के बीच सड़क किनारे खड़ी कर मंदिर में चले गये। दर्शन पूजन के बाद जब वह लौटे तो मौके से कार नदारत थी।।काफी खोजबीन और तलाश के बावजूद कार का पता न चलने पर उन्होंने गहमर पुलिस को सूचना देते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मजेदार बात यह थी कि गाड़ी सेंसरशिप पर लॉक थी और उसकी दोनों चाबियां अभिषेक के पास ही थीं। 

        इसी दौरान शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि वह कार  गाजीपुर के चौकियां मोड़ के समीप लावारिस हालत में खड़ी है। इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर कार को स्टार्ट करने का प्रयास किया, लेकिन कार स्टार्ट नहीं हुई। कार मिलने की सूचना पर अभिषेक भी मौके पहुंच गए। इसके बाद कार को ट्रैक्टर से पुलिस टोचन कर गहमर थाने ला रही थी। उसी दौरान बकैनिया मोड़ के समीप नेशनल हाईवे पर टोचन कर लाई जा रही कार में अचानक आग लग गई और कार आग का गोला बन गयी। अन्य वाहन चालक और आसपास के लोग सड़क से दूर भागने लगे। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने किसी तरह आग पर काबू पाया। बंद कार में आग लगने की घटना क्षेत्र में चर्चा की विषय बन गयी है।

Views: 10

Advertisements

Leave a Reply