अन्तर्राज्यीय हेरोईन तस्कर से 35 लाख रूपये की हेरोइन बरामद 

गाजीपुर। स्वाट टीम,सर्विलांस टीम तथा थाना रेवतीपुर पुलिस की संयुक्त टीम की कार्यवाही में अन्तर्राज्यीय हेरोईन तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 352 ग्राम हेरोइन व एक मोटरसाइकल बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। बरामद हेरोइन की अंतर्राष्ट्रीय कीमत लगभग 35 लाख रूपये बताई गयी है।


          अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत सोमवार को स्वाट टीम, सर्विलांस टीम  व थाना रेवतीपुर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मुखबीर की सूचना पर बिहार प्रांत को हीरोइन की तस्करी करने जा रहे अन्तर्राज्यीय हेरोईन तस्कर अभियुक्त अमित कुमार गुप्ता पुत्र बाढू गुप्ता निवासी ग्राम रेवतीपुर भीष्मदेव राय पट्टी थाना रेवतीपुर जनपद गाजीपुर को रेवतीपुर पुलिया थाना रेवतीपुर गाजीपुर के पास से गिरफ्तार करते हुए उसके पास से कुल 352 ग्राम हेरोइन (मादक पदार्थ) व एक मोटरसाइकल सुपर स्प्लेंडर बरामद करने में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की गयी। 

       पकड़े गए अभियुक्त के विरूद्ध थाना रेवतीपुर जनपद गाजीपुर में  अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय के सुपुर्द कर दिया।

       गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी उपनिरीक्षक शहीर सिद्धीकी थाना रेवतीपुर, उपनिरीक्षक सुनील कुमार तिवारी प्रभारी सर्विलांस सेल, मुख्य आरक्षी सुजीत सिंह, संजय प्रसाद, विनय यादव व जयंत सिंह व आरक्षी प्रमोद कुमार, राजेश यादव, विनोद कुशवाहा, चालक अभिषेक यादव , मुख्य आरक्षी अभय बिंद व आरक्षी संगम शुक्ला थाना रेवतीपुर जनपद गाजीपुर शामिल रहे।

 

 

 

 

Views: 6

Advertisements

Leave a Reply