बहरियाबाद में एएमएच हॉस्पिटल का हुआ उद्घाटन


गाजीपुर। सादात ब्लाक अंतर्गत बहरियाबाद स्थित ए.एम.एच. हास्पिटल एवं ट्रामा केयर का उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद लखनऊ के चेयरमैन डा. इफ्तिखार अहमद जावेद ने फीता काटकर उद्घाटन किया। मुख्य अतिथि संग अन्य अतिथियों ने ग्रामीण क्षेत्र की जनता के लिए इस अस्पताल को वरदान बताते हुए चिकित्सकीय सुविधा का लाभ लेने का आह्वान किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि आर्थिक रूप से पिछड़े इलाके के लोगों को इस अस्पताल में कम खर्च पर बेहतर चिकित्सकीय सुविधा का लाभ मिलेगा आगंतुकों का स्वागत एएमएच हॉस्पीटल के डायरेक्टर डा. अब्दुल वारिस सलमान एवं व्यवस्थापक ए.बी आमिर ने किया। कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि डा. संतोष यादव, अल्हाज अब्दुल माजिद, जिपंस. रामकृष्ण सोनकर, श्यामसुंदर जायसवाल, बदरुद्दीन शास्त्री, प्रधान प्रतिनिधि अब्दुल खालिक, डा. अब्दुल वारिस सलमान, आमिर अंसारी, विनोद यादव आदि रहे। अंत में हाफिज फाउंडेशन के चेयरमैन अब्दुल माजिद ने सभी के प्रति आभार जताया।


Views: 7

Advertisements

Leave a Reply