दो हत्यारोपी चढ़े पुलिस के राडार पर

गाजीपुर। खानपुर थाना पुलिस ने क्षेत्र के अनौनी में गत आठ जुलाई को हुई, मारपीट की घटना के उपरातं मृत्यु होने के मुकदमें के दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।
अपराध व अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थानाध्यक्ष मय हमराहियान, थाने पर दर्ज मुकदमें के वांछित अभियुक्तों की तलाश हेतु क्षेत्र में भ्रमणशील थे। उसी दौरान मुखबीर की सूचना पर आर.एल.पब्लिक स्कूल लाढा (अनौनी) के पास से समय करीब नौ बजे मुकदमें के वांछित अभियुक्तों जयनन्द चौहान पुत्र बुद्धिराम निवासी ग्राम लाढ़ा अनौनी थाना खानपुर जपनद गाजीपुर तथा सन्तोष शर्मा पुत्र नथुनी शर्मा निवासी ग्राम सुरतापुर थाना मोहम्मदाबाद जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तो के विरुद्ध विधिक कानुनी कार्यवाही करते हुए उन्हें पुलिस अभिरक्षा में न्यायालय के सुपुर्द किया गया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष खानपुर संजय कुमार मिश्र, आरक्षीगण प्रद्युमन सिंह तथा राहुल कुमार थाना खानपुर जनपद गाजीपुर शामिल रहे।


Views: 8

Advertisements

Leave a Reply