पंचांग व राशिफल – 19 सितम्बर 2021

पंचांग व राशिफल – 19 सितम्बर 2021

पंचांग
विक्रमी संवत्  2078
शक सम्वत 1942
मास भाद्रपद
पक्ष शुक्ल पक्ष
तिथि चतुर्दशी 29:28 तक
नक्षत्र शतभिषा 27:20 तक
करण गारा वणिजा 17:44 तक29:28 तक
वार रविवार
योग धृति 16:42 तक
सूर्योदय 05: 43
सूर्यास्त 15:57
चंद्रमा कुम्भ राशि में
राहुकाल 16:46 − 18:17
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:50 − 12:38

त्योहार – अनन्त चतुर्दशी

राशिफल
मेष
अपने आत्मविश्वास और मेहनत से प्रगति करेंगे। आपके अवरोधित धन के मिलने के योग हैं।
पारिवारिक सामन्जस्य बना रहेगा। अपनी वस्तुओं के लिए सचेष्ट रहें।

वृषभ
किसी नवीन कार्य में धन लगाने के योग हैं। आज विद्वजनों का सामिप्य मिलेगा। कार्य लाभदायक होंगे और मान सम्मान मिलेगा। स्वास्थ के प्रति
सचेष्ट रहें।

मिथुन
व्यवसाय में नयी योजनाएं बनेंगी आर्थिक स्थिति  अनुकूल रहेगी। आज सुख सुविधा पर खर्च होगा।  जीवन में कड़े परिश्रम और संघर्ष से सफलता मिलेगी अपने संबंधों के प्रति सचेष्ट रहें।

कर्क
कार्य की पूर्णता हेतु सोच विचार कर निर्णय लें तभी शुभ परिणाम मिलेंगे। नौकरी में बदलाव क बीच निर्णय में असमंजस बना रहेगा। संतान के भविष्य के लिए मन चिंतित होगा।

सिंह
अनुकूल समय का सदुपयोग करें। अपनी संकुचित मानसिकता बदलें और परिश्रम करें न कि दूसरों की उन्नति से जलन करें। हर किसी पर विश्वास  करने से बचें। अच्छे लोगों से संगत रखें।

कन्या
निर्माण कार्य में अपेक्षित परिवर्तन होगा। कलात्मक कार्यों का उचित फल मिलेगा। नवीन योजनाएं लाभकारी होंगी। समय पर काम पूर्ण न होने से तनाव रहेगा।

तुला
प्रयासों के बावजूद व्यवसाय कमजोर रहेगा।मानसिक तनाव से बचें। न्यायालयी कार्य आज पूरे होंगे। आडम्बरों से दूर रहें। खान-पान पर नियंत्रण आवश्यक है।

वृश्चिक
आज पारिवारिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। काम की अधिकता के मध्य नौकरी में अनुकूल स्थानांतरण व पदोन्नति के योग हैं। आर्थिक निवेश सोच-समझकर  करें।

धनु
आज अपने परिवार से सहयोग व समर्थन मिलेगा। व्यवसाय में उन्नति के योग हैं। कारोबार में कुछ नवीन योजनाएं बनेंगी। आपके द्वारा लिए गए निर्णय प्रतिकूल हो सकते हैं।

मकर
आज का दिन उत्तम है। साहस, पराक्रम में वृद्धि होगी। व्यापार, व्यवसाय में लाभदायक सौदे होंगे।  सामाजिक आयोजनों में आप की प्रशंसा होगी।धर्म में अभिरुचि बढ़ेगी।

कुंभ
अपने आत्मबल से प्रतिकूल परिस्थितियों का दृढ़ता से सामना कर सकेंगे। कार्य में परेशानियों का अंत होगा। हर किसी पर विश्वास करने से बचें और सतर्क रहें। आर्थिक स्थिति को लेकर परेशान रहेंगे।

मीन
आज दिनचर्या आए बदलाव से पारिवारिक कार्य प्रभावित होंगे। व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे है। परिवार में मांगलिक अवसर के योग बन रहे हैं। आज अधिनस्थों व परिचारकों से सतर्क रहें।

Visits: 159

Leave a Reply