अमृत महोत्सव के “आजादी की दौड़” में विधायक, डीएम व एसपी ने निभाई भागीदारी

गाजीपुर। स्वतंत्रता प्राप्ति की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर नेहरु युवा केंद्र, कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार, के तत्वाधान में आजादी के अमृत महोत्सव के आयोजन की श्रृंखला में “आजादी की दौड” शहर के नेहरु स्पोर्ट स्टेडियम गोरा बाजार से प्रारंभ हुई।
   दौड़ की शुभारंभ सदर विधायक डा. संगीता बलवंत, जिलाधिकारी एम पी सिंह व पुलिस अधीक्षक डा.ओमप्रकाश सिंह द्वारा झंडा दिखाकर किया गया। यह आजादी की दौड़ नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम से शुरू होकर विकास भवन चौराहा, आरटीआई चौराहा, आयकर कार्यालय तिराहा, सिंचाई विभाग चौराहा, जिलाधिकारी कार्यालय, शास्त्री नगर चौराहा,जिलाधिकारी आवास, विकास भवन चौराहा से पुनः नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम गोरा बाजार पर समाप्त हुआ। इस दौड़ में सदर विधायक, जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक भी शामिल हुए।
       बताते चलें कि इससे पूर्व गंगा विचार मंच द्वारा चलाये गये हस्ताक्षर अभियान में पुलिस अधीक्षक द्वारा हस्ताक्षर किया गया। आजादी की दौड़ में नेहरु युवा केंद्र के स्वयंसेवक, युवा मंडल के पदाधिकारी, पुलिस बल की महिला रिक्रूट आरक्षी, लूदर्स इंटर कॉलेज, सिटी इंटर कॉलेज, एन एस एस, एन सी सी, भारत स्काउट गाइड, नेहरु स्टेडियम के खिलाडी, राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, पूर्व सैनिक, स्वतंत्र संग्राम सेनानी के परिजनों सहित हजारों की संख्या में जनपदवासियों ने भारत माता की जय,वंदे मातरम, झंडा ऊंचा रहे हमारा- विजई विश्व तिरंगा प्यारा, सारे जहां से अच्छा हिंदोस्ता हमारा, फिटनेस की डोज आधा घंटा रोज,एक भारत श्रेष्ठ भारत के गगनभेदी नारों के साथ दौड़ में शामिल रहे।

Visits: 72

Leave a Reply