पंचांग व राशिफल – 17 सितम्बर 2021

पंचांग व राशिफल – 17 सितम्बर 2021

पंचांग
विक्रमी संवत्  2078
शक सम्वत 1942
मास भाद्रपद
पक्ष शुक्ल पक्ष
तिथि एकादशी 08:08 तक
नक्षत्र श्रावण 27:28 तक
करण विष्टि बावा 08:08 तक 19:31 तक 
वार शुक्रवार
योग अतिगंदा 20:19 तक
सूर्योदय 05:43
सूर्यास्त 17:59
चंद्रमा मकर राशि में
राहुकाल 10:43 − 12:14
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:50 − 12:39

त्योहार – विश्वकर्मा पूजनोत्सव

राशिफल
मेष
आज नई योजनाएं बनेंगी। कार्य में परिवर्तन के योग हैं। राजकीय पक्ष अनुकूल रहेगा। कार्य में प्रगति होगी। परिवार में मतभेद हो सकता है।

वृषभ
आज व्यवसायिक प्रतिद्वंद्वी दूर रहेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होने से मन प्रसन्न रहेगा। अपनी जिम्मेदारियों को बखुबी निभायें और आलस्य से बचें।

मिथुन
आपकी वाक्चातुर्य से लोग प्रभावित रहेंगे। लाभ के सुयोग बनेंगे। सामाजिक कार्य में सफलता मिलेगी। संतान के लिए समय अनुकूल है। स्वजनों के साथ समय व्यतीत होगा।

कर्क
आज पारिवारिक जीवन में अनुकूलता रहेगी। आज यात्रा और निवेश के लिए समय अनुकूल है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। खतरनाक कार्यों से बचें। कार्य विस्तार के लिए आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करें।

सिंह
आज सतर्क रहने का दिन है। शारिरिक चोट या विवाद से बचें अन्यथा हानि हो सकती है। व्यय के योग हैं। कुसंगति से दूर रहें और जोखिम से बचें।यात्रा पर जा सकते हैं।

कन्या
आज कार्य की अधिकता से थकान व तनाव हो सकता है। जो भी कहें सोच समझकर बोलें अन्यथा पछतावा पड़ेगा। निवेश के लिए समय ठीक है। अपनों के साथ मौज मस्ती में समय व्यतीत होगा।

तुला
आज स्वविवेक से कार्य करना लाभ देगा। इससे कम परिश्रम के बावजूद अच्छा लाभ होगा।आज दु:खद समाचार मिल सकता है। क्या सही है और क्या गलत, यह सोचकर ही बोलें।

वृश्चिक
आज आर्थिक लाभ के योग हैं। सोच समझकर कम बोलना हितकारी रहेगा। आज निवेश शुभ रहेगा। परिजनों की चिंता से मानसिक तनाव रहेगा। व्यक्तिगत कार्यों में दौड़धूप होगी।

धनु
आज समय अनुकूल होगा। बड़े सौदों के लिए समय शुभ है। संपत्ति के कार्य से आर्थिक लाभ होगा।अपनी वाणी को नम्र बनाये रखें। विवाह हेतु समय उपयुक्त है।

मकर
आज मन पसन्द भोजन मिलेगा। मित्रों के साथ यात्रा के योग बन रहे हैं। नौकरी में परिश्रम के सापेक्ष लाभ की संभावना निम्न है। आप लापरवाही से बचें नहीं तो अवसर हाथ से निकल जायेंगे।

कुंभ
धन प्राप्ति में आसानी होगी। यात्रा सफल रहेगी। न्याय पक्ष मजबूत होगा। वहीं दिन की शुरुआत में आलस्य रहेगा। सतर्कता बरतने की आवश्यकता बनी रहेगी।

मीन
आज आर्थिक लाभ के प्रयास सफल रहेंगे। समाज में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्यस्थल पर परिश्रम से थकान होगी। स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना चाहिए।

Visits: 139

Leave a Reply