बीएससी नर्सिंग के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने की तिथि 15 अक्टूबर तक

गाजीपुर। बीएससी नर्सिंग की प्रवेश परीक्षा अटल बिहारी वाजपेई मेडिकल विश्वविद्यालय लखनऊ द्वारा आयोजित कराई जायेगी। इस प्रवेश परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर ही पूरे उत्तर प्रदेश में बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम में प्रवेश मिलेगा।             
     बीएससी नर्सिंग में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन फार्म 15 अक्टूबर 2021 तक भरे जा सकते हैं।
   उक्त जानकारी दुल्लहपुर क्षेत्र के आर एस पैरामेडिकल कॉलेज के डायरेक्टर डॉ राजेश कुमार पांडेय ने दी है। उन्होंने बताया कि बीएससी नर्सिंग 2021 में प्रवेश हेतु पैरामेडिकल नर्सिंग कॉलेज देवा की तरफ से दो महीने की कोचिंग चलाई जा रही है। बीएससी नर्सिंग में प्रवेश लेने के इच्छुक छात्र-छात्राएं कोचिंग करने हेतु आर एस पैरामेडिकल नर्सिंग कॉलेज देवा से सम्पर्क कर सकते हैं।


Views: 13

Advertisements

Leave a Reply