पंचांग व राशिफल – 23 जुलाई 2021

पंचांग व राशिफल – 23 जुलाई 2021

पंचांग
विक्रमी संवत् 2078  
शक सम्वत 1942  
मास आषाढ़
पक्ष शुक्ल पक्ष
तिथि चतुर्दशी 10:45 तक
नक्षत्र पूर्वाषाढ़ा 14:20 तक
करण वणिजा विष्टि10:45 तक 21:25 तक 
वार   शुक्रवार  
योग  वैधृति  12:37 तक
सूर्योदय 05:18  
सूर्यास्त 18:48  
चंद्रमा धनु राशि में   
राहुकाल 10:45 − 12:27     
शुभ मुहूर्त अभिजीत 12:00 − 12:54

राशिफल
मेष
पुराने निर्णय बदलने के अवसर आयेंगे। कार्य में अवरोध होने पर अपने विवेक से उनको दूर करें। सफलता अवश्य मिलेगी। आकस्मिक लाभ की प्रबल संभावना है।

वृषभ
झूठ बोलने से बचें अन्यथा आप परेशानी में पड़ सकते हैं। आपकी कार्यशैली पर आपके लोग ही प्रश्न चिन्ह लगा सकते हैं। घर मकान का सपना पूरा हो सकता है।

मिथुन
अपने वाक्चातुर्य से सभी को प्रभावित करेंगे। कर्मचारियों से परेशानी बनी रहेगी। अपनी कार्य शैली को बदलने से लाभ होगा। वस्त्रों की प्राप्ति सम्भव है।

कर्क
जमीन जायदाद सम्बन्धित विवाद से बचें। आज विरोधी सक्रिय रहेंगे। समाज में कुछ लोग आप की उन्नति से जल रहे हैं। पुराना रोग परेशान कर सकता है। उधारी का पैसा आने में समय लगेगा।

सिंह
अपने कार्य को पूर्ण कराने के लिए किसी से सहयोग लेना होगा। माता का स्वास्थ कमजोर रहेगा। मनपसंद भोजन की प्राप्ति होगी। परिवार में शान्ति के लिए पूजापाठ पर ध्यान दें।

कन्या
आप महत्वपूर्ण फैसले लेने में अपने बड़ों की राय अवश्य लें। अपने जिद्दी व्यवहार को बदलें अन्यथा आपके आपसी सम्बन्ध खराब हो सकते हैं। सम्बन्धों पर ध्यान रखें।

तुला
आज कार्यों में विघ्न पड़ सकता है। कार्यस्थल पर खराब मशीनरी को बदलकर वास्तु अनुरूप परिवर्तन करायें, लाभ होगा। संतान के विवाह प्रस्ताव मिल सकते हैं।

वृश्चिक
अपने कार्य के प्रति समर्पण रखें,मेहनत से लाभ होगा। भूमि भवन संबंधित मामले आज सुलझ सकते हैं। संतान के सफल होने से मन प्रसन्न रहेगा।

धनु
आज कई महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं। जो बीत गया उसे एक सपने की तरह भुला दें। संत महात्मा का सानिध्य प्राप्त होगा। दुःख को भुलाना  ही उसकी औषधि है।

मकर
आज जायदाद पर बड़े खर्च की संभावना है। आत्मविश्वास में कमी के चलते गलत निर्णय लेने से बचें। पैसों का लेन देन सावधानी से करें। आज लाभकारी यात्रा के योग हैं।

कुंभ
शासन प्रशासन की अड़चनें प्रभावित कर सकती हैं। सही समय का इन्तजार करें। स्वास्थ में सुधार होगा। वाहन सुख संभव है। परिवार के साथ समय व्यतीत होगा।अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें।

मीन
कार्यस्थल पर सतर्क रहें, वरना विरोधी गलत आरोप लगा सकते हैं। आज स्वयं को अकेला महसूस करेंगे। अपनी बात को न सुनें जाने पर आप नाराज रहेंगे। माता पिता से विवाद की स्थिति बन सकती है।

Visits: 162

Leave a Reply