पंचांग व राशिफल – 30 मई 2021

पंचांग व राशिफल – 30 मई 2021

पंचांग
विक्रमी संवत् 2078  
शक सम्वत 1942  
मास ज्येष्ठ
पक्ष कृष्ण पक्ष
तिथि पंचमी 26:15 तक
नक्षत्र उत्तराषाढ़ा 16:39 तक
करण कौवाला तैतिल15:09 तक26:15 तक 
वार   रविवार  
योग  शुक्ला 08:24 तक
सूर्योदय 05:06 
सूर्यास्त 18:41  
चंद्रमा मकर राशि   
राहुकाल 17:26 − 19:08     
शुभ मुहूर्त अभिजीत 11:50 − 12:45

राशिफल
मेष 
आज का दिन सामान्य है। मित्रों के सहयोग से निजी समस्या का समाधान होगा। व्यापार में प्रगति के योग हैं। आर्थिक निवेश लाभदायक रहेगा।

वृषभ
आज का समय अनुकूल है। लंबे समय के बाद व्यापार में लाभकारी परिवर्तन हो सकते हैं। समय का सदुपयोग करें।आज यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है।

मिथुन
आज धार्मिक आस्था बढ़ेगी। कार्य के प्रति दृढ़ता आज आपको कार्य में अनुकूल सफलता दिलवा सकती है। नौकरी में तबादला तथा पदोन्नति के योग भी हैं। विरोधियों से सावधान रहें।

कर्क
व्यवसायिक नवीन गतिविधियां लाभकारक रहेंगी। बुद्धि चातुर्य से अनेक कार्य सफल होंगे। जीवनसाथी के व्यवहार में उग्रता रहेगी। शान्ति के लिए ईश्वर की आराधना करें।

सिंह
आज के दिन व्यस्तता बनी रहेगी । जीवनसाथी के व्यवहार में रुखापन रहेगा। व्यव्सायिक नवीन गतिविधियां लाभकारी रहेंगी। घर परिवार में मांगलिक आयोजनों की संभावना है।

कन्या
अपने व्यक्तिगत जीवन पर भी ध्यान दें। सन्तान के रुखे व्यवहार के कारण मन में अप्रसन्नता रहेगी। व्यापार में मन न लगने से हानि हो सकती है। इससे दिक्कतें बढ़ सकती हैं।

तुला
आप की सफलता से आपका मान सम्मान बढ़ेगा। आज का दिन कई अनुभवों से युक्त रहेगा। निजी खर्च बढ़ सकते हैं। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।

वृश्चिक
आपके प्रयासों से व्यवसाय का तनाव समाप्त हो सकेगा। कारोबार में नए प्रस्ताव से मन में उत्साह रहेगा। आज खान-पान में विशेष सावधानी रखें। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।

धनु
आज व्यापार में लाभ प्राप्ति के योग हैं। व्यवसाय में सफलता के बीच दोस्तों के साथ आज यात्रा के योग बन रहे हैं। आज किसी से मजाक में कड़ी बातें न करें, अन्यथा मुसीबत परेशानी हो सकती है।

मकर
अपनी पुरानी सोच को परिवर्तित कर लें। प्रतियोगी परीक्षा में प्रयत्न से सफलता मिलेगी। आय में वृद्धि होगी। पिता से मनमुटाव की संभावना है। दूसरों को नीचा दिखाने की कोशिश न करें।

कुंभ
आज दिन की शुरुआत से ही कार्य प्रभावित होंगे।धन वृद्धि में वृद्धि होगी। अपनी बुद्धिमानी से आर्थिक स्थिति सुधरेंगे। संतान उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर होगी।

मीन
आज का दिन उत्तम है। आज यश, मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जीवनसाथी की भावनाओं को समझें। व्यापारिक स्थिति आशाजनक रहेगी। दोस्तों से भेंट, उपहार मिलेगा। वातावरण खुशनुमा रहेगा

Visits: 102

Leave a Reply