पंचांग व राशिफल – 08 जून 2019

पंचांग
तिथि – षष्ठी – 26:56:12 तक
नक्षत्र – आश्लेषा – 17:22:11 तक
करण – कौलव – 16:06:50 तक, तैतिल – 26:56:12 तक
पक्ष – शुक्ल
योग – व्याघात – 17:25:00 तक
वार – शनिवार
माह – ज्येष्ठ

सूर्योदय – 05:22:46
सूर्यास्त – 19:17:31
चंद्रोदय – 10:09:00
चंद्रास्त – 23:52:00

राहु काल – 08:51:27 से 10:35:47 तक

अभिजीत मुहूर्त (आज शुभ कार्य करने का शुभ समय) – 11:52:19 से 12:47:58 तक
8 जून 2019 का चौघड़िया
शुभ – 07:10 से 08:54
चर – 12:20 से 14:03
लाभ – 14:03 से 15:47
अमृत – 15:47 से 17:30

राशिफल
मेष
कार्यस्थल पर पदोन्नति संभव है। राजकार्य में अटकलें आ सकती हैं । कोई आपकी उन्नति में अवरोधक है,उससे सतर्क रहें। संतान की शिक्षा संबंधी चिंता रहेगी। घर में वास्तु अनुरूप परिवर्तन से बहुत लाभ होगा।

वृषभ
आपको अपनों से धोखा मिल सकता है। कर्ज संबंधी दस्तावेज अटक सकते हैं। कार्यस्थल पर कोई बड़ी घटना के आसार हैं, संभल कर रहें। योजनाएं अधूरी रहेगी।

मिथुन
मनोरंजन का वक्त नहीं है, अपना ध्यान अपने कैरियर पर दें। व्यस्तता के चलते आज भी कार्य पूर्ण नहीं हो पायेंगे। लाभकारी अवसर आज मिल सकते है। वाहन सुख संभव है।

कर्क
आकस्मिक यात्रा के योग बन रहे है। अपनी मानसिकता को बदलने की जरूरत है। व्यवहार को नम्र बनायें। जीवनसाथी के सहयोग से कार्यस्थल पर लाभ होगा। सोने चांदी के व्यापार से जुड़े जातक अच्छा लाभ अर्जित कर सकेंगे।

सिंह
लेनदेन में सतर्क रहें। आज कोई आप के साथ विश्वासघात कर सकता है। रुके कार्यों में गति आयेगी। दूकान भवन की मरम्मत में धन खर्च होगा। कपड़े के व्यापारी भारी लाभ कमा सकते हैं।

कन्या
धार्मिक अनुष्ठानों में रूचि आप को उन्नति प्रदान करेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। शत्रु परास्त होंगे। विवाह चर्चा साकार रूप ले सकती है। किसी ख़ास समूह से जुड़ने का अवसर मिलेगा।

तुला
पैतृक संपत्ति का निपटारा आज संभव है। आप के अपने ही आप को परिवार से दूर करना चाहते हैं। मेहमानों का आगमन हो सकता है। विदेश में अपने व्यापार का विस्तार करें, लाभ होगा।

वृश्चिक
नये अनुबंध आज हो सकते हैं। आपकी खरीदी गई भूमि आपको लाभ देनेवाली है। आज मित्रों की सहायता करनी पड़ सकती है। पैसों का लेन-देन आज संभल कर करें। समय श्रेष्ठ है।

धनु
अभी नहीं तो कभी नहीं। आप कब आपने कार्य के प्रति गंभीर होंगे। समय रहते संभल जाएं। माता के स्वास्थ में लाभ होगा। आज पेट संबंधित कोई तकलीफ हो सकती है।

मकर
सुचारू रूप से चल रहे कार्यों में रुकावट आ सकती है। भूमि भवन के सौदे आज हो सकते है। पड़ोसियों से संबंधों में सुधार होगा। व्यर्थ चिंता को छोड़ परमात्मा का चिंतन करें, लाभ होगा।

कुंभ
दिन की शुरुआत प्रसन्न चित्त रहेगी। कोई रोचक जानकारी आज प्राप्त हो सकती है। जिस पर आप भरोसा करते हैं, वही आप को नुकसान दे सकता है, सतर्क रहें। शत्रु वर्ग सक्रिय होगा। यात्रा हो सकती है।

मीन
मन अनुरूप कार्य के न मिलने से उदास रहेंगे। किसी विशिष्ट व्यक्ति के संपर्क से कार्य में गति आयेगी। पारिवारिक मनमुटाव हो सकता है। समय रहते धन संचय करें।

Views: 72

Leave a Reply