हत्या के मुकदमे में वांछित आरोपित गिरफ्तार, अर्टिगा कार बरामद

गाजीपुर। कोतवाली सदर पुलिस ने हत्या के एक मामले में वांछित आरोपित को शनिवार को लार्ड कार्नवालिस पार्क के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त बताई जा रही अर्टिगा कार भी बरामद की है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान नियाजी मोहल्ला (मियांपुरा) निवासी शिवम चौबे उर्फ रिशु (22 वर्ष) पुत्र स्व. अनिल चौबे के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार पाठक हमराह पुलिसकर्मियों के साथ चेकिंग के दौरान हत्या के मुकदमे में वांछित शिवम चौबे को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ कोतवाली थाने में मुकदमा अपराध संख्या 818/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1), 109(1) और 61(2)(ए) में मामला दर्ज है।
पुलिस ने बताया कि बरामद अर्टिगा कार का इस्तेमाल हत्या की घटना में किया गया था। आरोपित के विरुद्ध आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार पाठक और उपनिरीक्षक अभिनव कुमार गुप्ता शामिल रहे।
Views: 3









