हत्या का वांछित पच्चीस हजार का इनामियां आरोपी गिरफ्तार 

गाजीपुर। भांवरकोल थाना पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित पच्चीस हजार रुपये के इनामियां आरोपी को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे मुखबिर की सूचना पर उसे पलिया-बीरपुर मोड़ से पकड़ा। गिरफ्तार आरोपित की पहचान बीरपुर गांव निवासी सूरज राजभर (20 वर्ष) पुत्र हरिनरायण राजभर के रूप में हुई है।


     पुलिस के अनुसार, 24 जून 2026 को श्रीकांत यादव ने अपने पुत्र अजय यादव की मौत के संबंध में तहरीर दी थी। इसके आधार पर सूरज राजभर सहित 11 लोगों के खिलाफ भांवरकोल थाने में मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना की जा रही है। मामले में वांछित आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक की ओर से दो सितंबर 2026 को सूरज राजभर पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। शुक्रवार को थानाध्यक्ष राजीव कुमार पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपित के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के सुपुर्द किया गया।

Views: 23


Leave a Reply